खलीलाबाद: सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए
CDO की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक की गई।