मंझनपुर: हिट वेव से जंग के लिए तैयार मंझनपुर मेडिकल कॉलेज, मरीजों की सुरक्षा को लेकर किए गए कड़े इंतजाम
मंझनपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ने भीषण गर्मी और संभावित लू (हिट वेव) के प्रकोप से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियाँ कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए अनेक जरूरी कदम उठाए हैं। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में एसी और अतिरिक्त कूलर लगाए गए हैं।