मोतिहारी: समाहरणालय परिसर से डीएम ने जीविका दीदियों की जनजागरूकता अभियान को लेकर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में 150 जीविका की दीदी को पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया । उक्त के पश्चात जीविका की दीदी को जनजागरुकता अभियान हेतु समाहरणालय परिसर से बलुआ चौक तक निकाले गये प्रभात फेरी को रवाना कीए.