मोतिहारी: एयर फोर्स अधिकारी के हत्याकांड मामले में संग्रामपुर पुलिस ने मोतिहारी से अभियुक्त इंदल मुखिया को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर के दरियापुर तिवारी टोला निवासी एयर फोर्स अधिकारी आलोक तिवारी के हत्याकांड मामले में संग्रामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोतीहारी से हत्याकांड के अभियुक्त इंदल मुखिया को गिरफ्तार किया। ढाई साल बाद उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।2022 जनवरी मे एयरफोर्स अधिकारी के पेट मे खंजर घोंपकर हत्या हुई थी।