👉#धान खरीद की तैयारियां मुकम्मल, 188 केंद्रों पर आज से होगी खरीद
--#एमएसपी पर 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा धान
--#अब तक 850 किसानों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
शाहजहांपुर। किसानों का धान एमएसपी पर खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार आज से जिले के 188 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराई जाएगी। इसके लिए केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला विपणन कार्यालय की ओर से सभी केंद्रों पर स्टेशनरी और बैनर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बार सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक है। धान खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। अब तक 850 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। विभाग की ओर से किसानों से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि केंद्रों पर धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। जिले की मंडियों में खरीद के लिए आरएफसी, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस और एफसीआई के केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, धान में नमी अधिक होने के कारण शुरुआती दिनों में सरकारी केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि धान को साफ करके और सूखाकर ही केंद्रों पर लाए, जिससे कि दिक्कतें न आए। बता दें कि अभी तक जो नमी आ रही है, वो 24-25 है। जबकि सरकारी केंद्रों पर 17 प्रतिशत नमी वाला धान ही खरीदा जाएगा
---------------------------
जनपद में क्रय केंद्र :
- आरएफसी: 39 केंद्र
- पीसीएफ: 50 केंद्र
- पीसीयू: 53 केंद्र
- यूपीएसएस: 39 केंद्र
- एफसीआई: 7 केंद्र
कुल क्रय केंद्र : 188
---------------------
850 किसानों का पंजीकरण पूरा
धान खरीद के लिए अब तक 850 किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने किसानों से पोर्टल पर जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि सरकारी केंद्रों पर धान बेचने में परेशानी न हो।
----------------------------
किसानों की सुविधा के दृष्टिगत क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं मुकम्मल कर ली गई है। एक दो दिन जो भी कमियां रह जाएगी, उनको दूर करा दिया जाएगा। 188 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, सभी केंद्र प्रभारियों को नियुक्त करते हुए स्टेशनरी, बैनर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब तक 850 किसानों के आनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, जल्द से जल्द किसान अपना पोर्टल पर पंजीकरण करा ले। जिससे कि उनको मंडी आने पर कोई दिक्कत का सामना न करना पड़ा।
-- डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पाण्डेय
किसानों की उपज सरकारी रेटों पर क्रय किए जाने के लिए 188 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
12 अक्टूबर से धान खरीद के लिए तैयारियां मुकम्मल करा ली गई है। एमएसपी पर धान खरीद के लिए किसान लोग अपना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा ले। जिससे कि उनको कोई दिक्कत न आए। किसानों की सुविधा को लेकर कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है।
- -जिला खरीद अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा
DM Shahjahanpur Prabhakar Mishra
#dhankharidikendra आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar Shahjahanpur Cdo
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 12, 2026