लखीसराय: हलसी में विभिन्न स्थानों पर विद्युत विभाग ने ऊर्जा चोरों के विरुद्ध की छापेमारी, पांच के विरुद्ध मामला दर्ज
हलसी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने ऊर्जा चोरों के विरुद्ध छापेमारी की। जिसमें पांच लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जुर्माना के साथ साथ चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया है। इस संदर्भ में JEE ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बिजली चोरी मामले में आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।