लखीसराय: महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में महिला संगठनों ने शहर के नया बाजार से निकाला कैंडल मार्च।
कोलकाता मेडिकल कॉलेज की ट्रेनिंग महिला चिकित्सा के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या के विरोध में शहर के नया बाजार से शहीद द्वार तक कैंडल मार्च निकाला गया। एवं शहीद द्वार के समीप महिला चिकित्सक के तेलिया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन व्रत धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गई।