Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

पौधारोपण मनुष्यों द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है - ओ पी सिहाग आज लगाया गया एक पौधा वर्षों तक नई पीढ़ी को ऑक्सीजन देगा- डॉ बी एस दुग्गल पंचकूला, 26 जुलाई: एच ए यू ट्राईसिटी एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने आज पंचकूला सेक्टर 26- 27 के हर्बल पार्क में अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए पौधारोपण का कार्य किया। य़ह कार्य पंचकूला पी एम डी ए के सहयोग से किया गया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में पौधे लगाए गए। य़ह एसोसिएशन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्रों ने बनाई हुई है जो पंचकूला , चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रो में रहते हैं । इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर बी एस दुग्गल ने कहा कि अगर हम आज एक पौधा लगाते हैं तो य़ह हमारी अगली पीढ़ी के लिए काफी सालों तक शुद्ध आक्सीजन देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इन पौधों के बड़े होने तक इनकी देखभाल भी हमे ही करनी हैं। इस एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहाकार एवं पंचकूला के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओ पी सिहाग ने कहा कि पौधारोपण का कार्य आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण है तथा य़ह कार्य मनुष्यों द्वारा अपने जीवन में किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महेंद्र सांगवान , एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर रोहतास रमन , डॉ राजेंद्र सोलंकी, डॉ रामफल कटारिया,डॉ रणबीर चौहान , डॉ दयाबीर बिसला , सुरिन्दर चड्डा, डाक्टर किशोर कुमार, डॉ शीशपाल, डॉ संजीव छिल्लर,डॉ कृष्ण नोलिया , डॉ महेंद्र लुहाच , डॉ अशोक राठी, डॉ दलबीर सिंह सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया ।

Haryana, India | Jul 26, 2026