गुलाबगंज: गुलाबगंज तहसील के अटारीखेजडा के किसान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर-SP से शिकायत,निजी खेत मे पडोसी ने बना ली रोड
गुलाबगंज तहसील के अटारीखेजड़ा निवासी किसान धर्मेंद्र ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत करते हुए गांव के ही जैन परिवार द्वारा उनके खेत से बिना इजाजत रोड बनाए जाने की शिकायत की। उन्हें और उनके पिता को जान से करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। आरोपियों पर कार्रवाई करने और खेत से रोड हटाए जाने की मांग की गई।