हुज़ूर: बगरोदा गांव में भूमाफिया ने शासकीय भूमि पर किया था कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 बगरोदा गांव में भूमाफिया ने शासकीय भूमि पर किया था कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त बता दें बगरोदा गांव में सरकारी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर नींव डाल दी और पिलर खड़े कर मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी मिलते ही गुरुवार शाम 4 बजे प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचर जमीन भूमाफिया के कब्ज से मुक्त कराया। जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।