हुज़ूर: भोपाल में डांस करते-करते पांचवीं का छात्र गिरा, मौत, परिजन बोले- डीजे की तेज आवाज से गई जान
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2024 भोपाल में डीजे की तेज आवाज से एक 13 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है। समर बिल्लौरे मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे चल समारोह में डीजे पर डॉस कर रहा था। परिवार का आरोप है कि जैसे ही डीजे का साउंड तेज हुआ समर बेहोश हो गया। मां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन डीजे वाले ने साउंड कम नहीं किया।