रीठी: ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरका यादव समाज! बरहटा में आज भी जीवंत है गाय बिचकौनी की वर्षों पुरानी परंपरा
Rithi, Katni | Nov 10, 2026 कटनी जिले के रिठी तहसील क्षेत्र के बरहटा गांव में यादव समाज के लोगों ने वर्षों पुरानी लोक परंपरा गाय बिचकौनी को पूरे उत्साह और उमंग के साथ निभाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक धुनों पर समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान ग्वालवालों ने पारंपरिक अंदाज में थिरकते हुए गांव में उत्सव का माहौल बना दिया।