रॉबर्ट्सगंज: डीसी एनआरएलएम ने समूह सखियों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीडीओ और बीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई
ब्लॉक घोरावल के शाहगंज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही सरकारी योजनाओं में धांधली का मामला सामने आया है। विकास खंड घोरावल अंतर्गत शाहगंज स्थित बुद्धा स्वयं सहायता समूह के कार्यालय पहुंची समूह सखियों ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक और उनकी सहयोगी पर डीसी एनआरएलएम के नाम भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।