रहटगांव: रहटगांव में पालतू सुअरों ने किसान की मक्का फसल की बर्बाद, मुआवजे की मांग।
जिले के रहटगांव नगर के किसान जहुर खान पिता शकूर खान मंसूरी ने अपनी मक्का फसल को पालतू सुअरों द्वारा नष्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को आवेदन देकर जांच और मुआवजे की मांग की है। किसान ने तहसीलदार को आवेदन देकर मौके की जांच कराने और नुकसान का आकलन कर शासन से उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।