पंचदेवरी: कटेया थाना क्षेत्र से युवती के अपहरण मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री करीब 11 बजे बाजार करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान जानकारी मिली कि गांव के ही दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर कहीं लेकर चले गए हैं। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है