पातेपुर: पातेपुर थाना पुलिस ने बहुआरा में एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब ज़ब्त की, कार्रवाई जारी
पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहुआरा स्थित एक गुमटीनुमा दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में गुरुवार की देर शाम 7 बजे अपरा थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी की थी। काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। राजेश्वर राय के पुत्र आदित्य कुमार का शराब होने की जानकारी मिली