Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image
image

*विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सारण जिले में नशा मुक्ति युवा अभियान का सफल आयोजन जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जगदम कॉलेज में युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान * जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सारण जिले के सभी दस महाविद्यालयों एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों पर "नशा मुक्ति युवा अभियान" के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। जगदम कॉलेज, छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी महाविद्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों एवं अन्य उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की। जिले के सभी महाविद्यालयों एवं प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, युवा स्वयंसेवकों तथा गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। जिला प्रशासन, सारण ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

1 views | Saharsa, Bihar | Aug 3, 2026

MORE NEWS

*विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सारण जिले में नशा मुक्ति युवा अभियान का सफल आयोजन जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जगदम कॉलेज में युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान * जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सारण जिले के सभी दस महाविद्यालयों एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों पर "नशा मुक्ति युवा अभियान" के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। जगदम कॉलेज, छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी महाविद्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों एवं अन्य उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की। जिले के सभी महाविद्यालयों एवं प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, युवा स्वयंसेवकों तथा गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। जिला प्रशासन, सारण ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। - Saharsa News