महागामा: महागामा पुलिस ने शीतल पानी टंकी के पास से 4 किलो गांजा के साथ 2 बाइक सवार तस्करों को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दिग्गी के रास्ते गांजा तस्कर बाइक पर सवार होकर महागामा के तरफ आ रहे हैं उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महागामा एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने शीतल के पास वाहन चेकिंग लगाकर बाइक सवार दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।