लखीसराय: हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी के एक घंटे बाद अभियुक्त गिरफ्तार
लखीसराय टाउन थाना की पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या का प्रयास करने के मुख्य आरोपी को प्राथमिकी के एक घंटा के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.शनिवार अपराह्न 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गढ़ी बिशनपुर गांव के रहने वाले विद्यासागर चौधरी उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया गया है. लखीसराय थाना में कांड संख्या 253/26 दर्ज हुआ है.