समाहरणालय, सहरसा
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति 01
*गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया माल्यार्पण*
सहरसा, 02 अक्टूबर 2026
गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, सहरसा के बरामदे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार, भा०प्र०से० द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। अधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहरसा, अपर समाहर्ता, सहरसा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#CMSamrat
#samratchoudhary