अल्बर्ट एक्का (जारी): आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जारी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने कहा कि मुहर्रम गमी और त्याग का महीना है जिसे सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाए।