खलीलाबाद: प्रेम विवाह में युवक और युवती ने की थी शादी, रंजिश के चलते दबंगों ने युवक के बाबा को रास्ते में मारपीट कर किया घायल
बेलहर कला थाने के खरबानिया गांव निवासी अनिरिका पुत्र स्व० जय श्री को सोमवार की सुबह 9:00 बजे रास्ते में घेर कर दबंगों ने लोहे की राड डंडे से हमला कर घायल कर दिया।वहीं घायल के नाती मोहन ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम विवाह कर कोर्ट मैरिज कर लिया।इसी रंजीश को लेकर दबंगों ने रास्ते में घेर कर उसके बाबा को मारपीट कर किया घायल।अस्पताल में इलाज ज़ारी।