कुचायकोट: थाना क्षेत्र के दलेया गांव में महिलाओं ने कुछ लोगों पर खेत की फसल जबरन काटने का आरोप लगाया
कुचायकोट थाना के दलेया गांव निवासी शीला देवी, गीता देवी, अमरती देवी और चंद्रावती देवी ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर अपने खेत से खड़ी फसल को जबरन काटने का आरोप लगाते हुए कुचायकोट थाने में लिखित आवेदन देकर फरियाद सुनाए जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे दी गई बताया गया कि पुलिस ने महिलाओं के आवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है