मोतिहारी: जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डीएम ने विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल पर्यवेक्षण गृह मोतिहारी का संयुक्त निरीक्षण किया
विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल पर्यवेक्षण गृह मोतिहारी का संयुक्त निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी लिए।