लोहरदगा: जिला परिषद कार्यालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बकरा ईद को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित की गई
शनिवार को उप विकास आयुक्त सह उपायुक्त प्रभारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बकरीद त्यौहार को लेकर की गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक हरीस बिन जमां,सीडीपीओ,एसडीओ ,डीएसपी,अंचल अधिकारी जिला के थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे। नगर प्रशासक जयपाल सिंह ने त्यौहार में पानी की किल्लत से निजात दिलाने की आश्वासन दिया।