डुमरा: फरार अभियुक्त चुन्नू कुमार के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, गिरफ्तारी न होने पर होगी कुर्की-जब्ती
पुनौरा थाना क्षेत्र के गोबिंद फंदह गांव में फरार अभियुक्त चुन्नू कुमार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार तामील किया। थानाध्यक्ष रमन राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया।