बलरामपुर: बलरामपुर जिले के जामवंतपुर औघड़पारा में एनएच-343 सड़क किनारे शासकीय विद्यालय परिसर में एक निजी व्यक्ति ने हैंडपंप लगाया
बलरामपुर जिले के जामवंतपुर औघड़पारा में एनएच-343 सड़क किनारे स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में एक निजी व्यक्ति द्वारा हैंडपंप के बोर में मोटर डालकर उसका निजी उपयोग करने के शिकायत पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए की त्वरित कार्यवाही की है।निजी उपयोग में लिए जा रहे ट्यूबवेल को हटाकर वहां पुनः हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।