लालगंज: लालगंज क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विभिन्न गांवों में पांच ट्रांसफार्मर जले
लालगंज क्षेत्र में दो दिनों से बरसात का मौसम बना रहा। जो मंगलवार सुबह से दोपहर तक बुंदाबांदी होती रही। सोमवार को गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से लहंगपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पांच ट्रांसफार्मर एक साथ जल गये। इससे जहां गांवों में बिजली गुल हो गई। वहीं लोग अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को विवश हो गए हैं।