आमस: चंडीस्थान में कैलेंडर कुमार की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Amas, Gaya | Aug 19, 2026 आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान बाजार में शनिवार को कैलेंडर कुमार की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं और दुकान में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रय