नीलोखेड़ी: करनाल में ट्यूबवेल तार चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में ट्यूबवेल की तार चोरी के मामले में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।