फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो बदमाश तमंचे के साथ दबोचे गए
थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की घटनाओं के अनावरण अभियान के तहत पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल, चोरी में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में सनी पुत्र बबलू निवासी गली नम्बर दो संतोष नगर थाना उत्तर और शिवम शर्मा निवासी संतोष नगर शामिल हैं।