जमुई: उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 समाहर्ता के निर्देश पर अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग जगहों पर चलाई गई छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों तस्कर के पास से कुल 12 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई से शराब तस्करों में दहशत फैली हुई है।