श्योपुर: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, देहात थाने में क्रॉस मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मयापुर में दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्राॅस प्रकरण दर्ज बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात्रि 1 बजे दर्ज कर लिया है।