श्योपुर: श्रीमद्भागवत कथा शुरू, झूमते गाते निकली कलश यात्रा, बग्गी में सवार होकर निकले कथाचार्य वैद्यनाथ मिश्र
श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित पीली कोठी पर गुरूवार को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया, इस दौरान कथाचार्य प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. वैद्यनाथ मिश्र भी बग्गी में बैठकर कलश यात्रा में शामिल हुए, जिनका स्थान स्थान पर स्वागत सत्कार किया गया।