बडोनी: सोनागिर रोड पर मिले कपड़ा व्यापारी के शव पर बड़ोनी टीआई ने कहा- पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट का इंतजार
Badoni, Datia | May 16, 2026 बड़ौनी थाना क्षेत्र में सोनागिर रोड पर मिले कपड़ा व्यापारी के शव मामले में पुलिस जांच जारी है। बड़ौनी टीआई दिनेश राजपूत ने शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटनास्थल के पास उनकी स्कूटी भी गिरी हुई मिली थी। प्रारंभिक तौर पर मामले को हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है।