राजनगर: CHC खजुराहो में स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित, MLA अरविंद पटेरिया भी रहे मौजूद
खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया आज कि बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया, तहसीलदार राजनगर , जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सहित समिति के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र के सुधार हेतु कई निर्णय लिए गए ।