देहरादून: धराली में आपदा को लेकर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है
लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा- गढ़वाल कमिश्नर कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने मंगलवार को शाम 5:00 के करीब बताया, "उत्तरकाशी के हर्षिल की घटना के बाद इसी रोड पर सुखी टॉप है, वहाँ भी बादल फटने की खबर है। हालाँकि, वहाँ से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश बहुत तेज़ है, जिससे जल स्तर बढ़ रहा है।