देहरादून: उत्तरकाशी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए औपचारिकताएं पूरी की गईं
उत्तरकाशी से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि सबसे पहले मैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी आप सभी मीडिया कर्मियों को प्रणाम करता हूं, जिनकी बदौलत समाज के छोटे-बड़े जनहित के मुद्दे उजागर होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब अंतिम निर्णय व अधिसूचना की प्रतीक्षा है।