प्रतापगढ़: छठे दिन भी वकीलों का आंदोलन जारी, आर-पार की लड़ाई के लिए बनी संघर्ष समिति
प्रतापगढ़ जिला न्यायालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी, बार भवन के लिए भूमि आवंटन और नवनिर्मित परिसर में चेंबर निर्माण की मांग को लेकर जिला अभिभाषक संघ का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक और राजस्व कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हुए आंदोलन में एकजुटता दिखाई, जिससे अदालत और राजस्व संबंधी कार्य प