नुआंव: जगदेव चौक पर दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बाटी मिठाइयां
Nuaon, Kaimur | Feb 8, 2025 दिल्ली में बीजेपी पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में नुआंव के जगदेव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। जिस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर के मिठाइयां बांटी। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, बीजेपी नेता नमो नारायण चतुर्वेदी, सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।