नुआंव: गर्रा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की जलभरी कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Nuaon, Kaimur | Feb 7, 2025 जानकारी के अनुसार प्रखंड के गर्रा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की जल भरी कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालु भक्तों ने आयोजित यज्ञ के लिए पजरांव गोरिया नदी से कलश में जल लेकर के यज्ञ मंडप पहुंचे जिस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।