तिमली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला; दोनों सवार सुरक्षित
रुद्रप्रयाग। जनपद के तिमली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10:14 बजे गंगानगर के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अवगत कराया गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जो राहत की बात है कि दुर्घटना में दोनों सुरक्षित हैं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग के अनुसार दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। #viral #uttarakhand #latest #today #accident #rudraprayag #kedarnath