मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में बारिश होने के चलते दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, एक किशोर सहित तीन लोग घायल
थाना मझोला इलाके चौधरी चरण सिंह चौक पर लगातार हो रही बारिश के चलते दो बाइको की आमने-सामने से जोरदार भिड़त हो गई,दोनो बाइको से गिरकर पियूष नाम का किशोर,शेखर नाम का व्यक्ति और दूसरी बाइक पर सवार मनीष नाम व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए,तीनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।