मुरादाबाद: थाना कटघर के 11 साल पुराने फर्म कर्मी के हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाया, दोनो को आजीवन कारावास
मुरादाबाद जिले के थाना कटघर के 11 साल पुराने फर्म कर्मी के हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। महिला ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी थी। अदालत ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है