कायमगंज: गाली-गलौज का विरोध करने पर गांव उखरा निवासी युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, पुलिस से की शिकायत
थाना नबावगंज के गांव उखरा निवासी पंकज बाबू मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज पेट्रोल पंप के पास एक फास्टफूड ठेली पर फिंगर खा रहा था।इस दौरान ठेली वाले से अतिरिक्त मसाला मांगा।जिस पर ठेली वाला गाली गलौज करने लगा।पंकज ने जब विरोध किया।तो ठेली वाले और उसके 2 अज्ञात साथियों ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी।पंकज ने नवाबगंज थाने में मारपीट का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।