जतारा: थाना परिसर मे लं युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल,VIDEO: मारपीट की शिकायत दर्ज न होने से था नाराज
जिले के जतारा थाना परिसर में गुरुवार शाम न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना का वीडियो आज शुक्रवार को सामने आया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों ने समय रहते युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।