हरिद्वार: 50 पव्वे देशी शराब के साथ ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को पीठ बाजार के पास से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को पीठ बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी राशिद अली के पास से पुलिस को 50 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। आरोपी मोहल्ला मालियान का रहने वाला है और क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करता था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।