हरिद्वार: एक दूजे के संग विवाह कराने की जिद पर अड़ी दो किशोरियां पहुंची ज्वालापुर कोतवाली, पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंपा
ज्वालापुर कोतवाली में गुरुवार को एक दूसरे के साथ निकाह करने की जिद लेकर पहुंची दो किशोरियों ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों को बुलाकर किशोरियों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। बीते दिनों पिरान कलियर दरगाह पहुंची दोनो किशोरियों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन गुजारने का फैसला लिया।