हरिद्वार: पौड़ी गढ़वाल के युवक से शेयर ट्रेडिंग में आकर्षक लाभ दिलाने का झांसा देकर हुई 15 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शेयर ट्रेडिंग में आकर्षक लाभ मिलने का झांसा देकर एक युवक से 15 लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने गुरुवार को दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पौड़ी गढ़वाल के दिऊला गांव निवासी राकेश कुमार ने आभा नाम की महिला और उसके पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है।