हरिद्वार: भाजपा नेता के बेटे पर पत्नी को पीटने का आरोप, मायके वालों ने ज्वालापुर स्थित घर में की आगजनी, पुलिस ने शुरू की जांच
ज्वालापुर में भाजपा नेता के बेटे की पत्नी को पीटने के और आरोप में भड़के मायकेवालों ने भाजपा नेता के घर में जमकर हंगामा काटा और आगजनी कर दी। मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने किसी तरह स्थिति नियंत्रण में की। भाजपा नेता बाबर खान नामित पार्षद रहे हैं और उनका पुत्र भी नामित पार्षद रह चुका है। सोशल मीडिया पर घर में आगजनी का वीडियो वायरल हो रहा है।